{"_id":"633425012b7afd4d465e8d66","slug":"two-labourers-died-in-auraiya-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: हाईवे पर काम कर रहे दो मजदूरों को कंटेनर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: हाईवे पर काम कर रहे दो मजदूरों को कंटेनर ने कुचला, मौत
Wed, 28 Sep 2022 04:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Sep 2022 04:22 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से दो मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर सड़क की मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंटेनर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब इटावा से कानपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर के चालक ने संतुलन खो दिया। सड़क पर पेचवर्क कर रहे पप्पू (50) पुत्र रामदास निवासी सोनासी अनंतराम औरैया को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी भगाई तो वह आगे खड़े ओरियंटल के एक डंपर से टकरा गया।
विज्ञापन
जिससे डंपर में मौजूद मजदूर जसवंत (52) निवासी कटैया रमपुरा निवासी अजीतमल की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि कंटेनर अंबाला से दवाइयां लेकर कटक भुवनेश्वर जा रहा था।
विज्ञापन