{"_id":"f0fcb6ecaf89b2ce992ebb5ef98a6db7","slug":"two-killed-nine-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी और कंटेनर ट्रक भिड़े, दो की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी और कंटेनर ट्रक भिड़े, दो की मौत, नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर थाना क्षेत्र की बिहारघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर सोमवार की
विज्ञापन
दोपहर एसयूवी और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत दो की
मौत गई। जबकि एसयूवी कार में सवार नौ अन्य परिवारीजन घायल हो गए। सभी
लड़की की चौथी पर कानपुर उसे विदा कराने जा रहे थे। घटना के बाद कंटेनर
चालक और क्लीनर फरार हैं। सभी घायलों को तुरंत हाइवे एंबुलेंस से जिला
अस्पताल पहुंचाया।
औरैया के क्योटरा गांव निवासी ममता शर्मा कानपुर निवासी अपनी भतीजी की चौथी पर जा रही थीं। चालक समेत 11 परिवारीजन एसयूवी तूफान क्रूजर में सवार थे। दोपहर 12 बजे जैसे कार बिहारघाट चौकी के अंतर्गत बाबा होटल के पास पहुंची, वहीं एक कंटेनर ट्रक होटल की ओर से निकला और अपनी साइड को मुड़ने के लिए जाने लगा।
उसी एसयूवी जाकर कंटेनर में जा भिड़ी। गाड़ी में सवार ममता शर्मा (35) पत्नी अवधेश शर्मा और चालक शुभम शर्मा निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घर के अन्य सदस्य तनु पाठक, अंकुर पाठक, सचिन पाठक, मनु, अवधेश पाठक, प्रांशु पाठक, प्रखर अवस्थी, हनी पाठक, विकास अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हाइवे एंबुलेंस को फोन कर बुलाया।
हादसे की सूचना पाकर बिहारघाट चौकी इंचार्ज विपिन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
बिहार घाट चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।