फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   two innocent people were brutally strangled and then their father hanged in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में पिता ने की बेटियों की हत्या: दो मासूमों को बेरहमीं से गला दबाकर मारा, फिर फांसी पर लटका शिक्षक

Fri, 26 Aug 2022 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Aug 2022 10:02 AM IST
सार

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को गला दबाकर मार दिया। इसके बाद खुद फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक निजी स्कूल में पढ़ाता था और उसकी पत्नी की मौत छह महीने पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन
two innocent people were brutally strangled and then their father hanged in Farrukhabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में एक शिक्षक ने दो मासूम बेटियों का गला दबाकर मारने के बाद खुद फांसी लगा ली। सुबह कोचिंग पढ़ने आए बच्चों के लिए दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोग आ गए। इस दौरान पास में ही किराए पर रह रहे सिपाहियों ने गेट तोड़कर देखा, तो शिक्षक फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मऊदरवाजा थाने के पीछे बहादुरगंज निवासी सुनील जाटव (38) निजी स्कूल में पढ़ाता था। वह घर पर भी कोचिंग पढ़ाता था। रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बच्चे पढ़ने आए, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

इस पर ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिजन और आसपास के लोग आ गए। एक मकान में रह रहे सिपाहियों ने दरवाजा तोड़ा, तो सुनील प्लास्टिक की रस्सी से छत के कुंडे पर लटका था। बेटी श्रष्टि (12) और शगुन (8) बेड पर मृत पड़ी थी। आशंका है कि सुनील ने बेटियों का गला दबाने के बाद खुद फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि सुनील की पत्नी की छह माह पहले मायके में मौत हो चुकी है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घटनास्थल पर एसपी भी पहुंचे और जांच पड़ताल की।

पुलिस का कहना है कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अपनी पत्नी के पास जाने की बात कही है।  उसमें लिखा है कि वह अपनी पत्नी प्रीति के बिना नहीं रह सकता। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed