फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Injured as E-Rickshaw Collides with Unknown Vehicle on Pali Road

Kanpur: पाली रोड पर अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

Mon, 27 Jul 2026 09:22 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 09:22 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के पाली चौकी अंतर्गत छतमरा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह ई-रिक्शा और अज्ञात वाहन की टक्कर में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जबकि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Two Injured as E-Rickshaw Collides with Unknown Vehicle on Pali Road
अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली चौकी इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छतमरा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाली चौराहे से रामादेवी की ओर जा रहा था ई-रिक्शा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 07 बजे की है। सचेंडी थाना क्षेत्र के लाल भूल निवासी प्यारेलाल का पुत्र पंकज ई-रिक्शा चलाकर पाली चौराहे से रामादेवी की ओर जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा छतमरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक समेत उसमें सवार दूसरा व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, फरार वाहन की तलाश शुरू

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए काशीराम अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का सुराग लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed