{"_id":"60b64c210b77290cdb26b166","slug":"two-girls-who-came-to-the-police-crying-said-stepmother-and-father-want-to-do-prostitution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पुलिस के पास रोते हुए पहुंचीं दो लड़कियां, बोलीं सौतेली मां और पिता कराना चाहते हैं देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पुलिस के पास रोते हुए पहुंचीं दो लड़कियां, बोलीं सौतेली मां और पिता कराना चाहते हैं देह व्यापार
Tue, 01 Jun 2021 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Jun 2021 08:36 PM IST
सार
कानपुर में एक पिता का खौफनाक चेहरा सामने आया है। थाने पहुंचीं दोनों नाबालिग बेटियों ने बताया कि पिता और सौतेली मां देह व्यापार में धकलने की कोशिश कर रहे हैं तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता और सौतेली मां ने नाबालिग बेटियों को देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश की। बेटियों ने हिम्मत दिखाई और डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से शिकायत की।
नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच की और मंगलवार को पिता और मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। लड़कियों को चाइल्ड लाइन में भेजा गया है। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पहले कौशलपुरी निवासी दो बच्चियां (16, 13 वर्ष) शिकायत करने आईं थीं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता और सौतेली मां गलत काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोप सही निकले। दरोगा सरिता मिश्रा ने एफआईआर दर्ज कराई और दोनों को जेल भेज दिया।
मासूम बोली..अंकल करते थे गलत हरकतें
बेटियों ने पिता की करतूतों को बेनकाब कर दिया। बयानों में उन्होंने बताया कि पिता घर में बाहर से ताला डालकर चला जाता था। बाहरी शख्स को बेटियों के साथ छोड़ देता था। जो उसके साथ गलत हरकतें करता था।
आरोपी अपनी पत्नी को भी देह व्यापार में भी ढकेलना चाहता था इसलिए वो डेढ़ साल पहले छोड़कर चली गई थी। तब से वो दिल्ली की एक महिला को पत्नी की तरह रख रहा था। दोनों देह व्यापार का धंधा चलाते थे।