फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two farmers killed beating

दो किसानों को पीट-पीट कर मार डाला

Sat, 12 Sep 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 12 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two farmers killed beating
महाराजपुर थाना से आधा किलोमीटर दूर गुरुवार देर रात आठ बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर एक किसान और एक युवक की हत्या कर दी और तीन अन्य लोगों को घायल करके करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी-जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाशों ने डेढ़ किलोमीटर के दायरे में तीन जगह वारदात कीं। सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक हाइवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। एसएसपी ने तीन दिन में वारदात खोल देने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। इस मामले में दो एफआईआर लिखी गई हैं। वारदात में कच्छा-बनियान या बावरिया गैंग का हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक आठ बदमाश पैदल ही महाराजपुर में भदासा रोड (धमना गांव) से खेतों में दाखिल हुए। तीन बदमाश टीशर्ट व बरमूडा, तीन कच्छा-बनियान और दो पैंट-शर्ट पहने थे। एक बदमाश गठरी लिए था। सबसे पहला हमला राजेंद्रा मेमोरियल स्कूल के पास खेत में रहने वाले बाबूराम कुशवाहा (62) पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूराम ट्यूबवेल से सटे कमरे में पत्नी कमलेश (60) के साथ रहते है। गुरुवार रात इनकी विकलांग पौत्री पायल (5) भी इनके साथ थी। कमलेश ने बताया कि रात में लगभग 12:40 बजे बदमाश आए। पति बाबूराम को लाठी-डंडों से पीटने लगे। मैंने कहा जो लेना हो ले लो, मारो नहीं लेकिन बदमाश नहीं माने। पति का जबड़ा तोड़ दिया।

मुझे सिर में डंडा मारकर अचेत कर दिया। होश आया तो बदमाश जा चुके थे। झोपड़ी से दो डिब्बे में रखे 31 हजार रुपये, पति की जेब से तीन हजार रुपये, नातिन काजल की फीस के दो हजार रुपये और कुछ जेवर ले गए। होश आने पर शोर मचाया तब ग्रामीण और पुलिस आई। उन्हें हैलट भेजा गया।

इसके बाद बदमाश बाबूराम की झोपड़ी से करीब एक किमी दूर खेत में सोए सुमित कुशवाहा उर्फ गुलशन(18) के पास पहुंचे। वह खेत में पानी लगाने आया था। पिता ननका करीब के ट्यूबवेल पर थे। बदमाशों ने सुमित को पीटकर मार डाला और शव बगल के खेत में फसल में छिपा दिया। सुबह जब लाइट आई और पिता ने पानी लगाने के लिए ननका को आवाज दी तो जबाव नहीं मिला। इस पर वे मौके पर पहुंचे तब हत्या का पता चला।

वहीं, गुलशन की हत्या के बाद बदमाश 50 कदम की दूरी पर बनी नर्सरी किसान शांतिशरण राजपूत उर्फ पप्पू(42) की झोपड़ी पर पहुंचे। पप्पू अपनी पत्नी सविता(40), बच्चों विकास, सोनम, विशाल, सुनयना और सपना के साथ बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सविता के मुताबिक बदमाशों ने पहुंचते ही पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। उन्हें और बेटी सोनम (16) को भी पीटा।


बदमाश सोनम को खींचते हुए कमरे में ले गए और उसी से रुपये-जेवर निकलवा कर ले गए। सभी को झोपड़ी के भीतर कर दरवाजा बाहर से बंद कर गए। बदमाश 50 हजार रुपये और इतनी ही कीमत के जेवर ले गए। बकौल सविता, बदमाशों के भागने के बाद किसी तरह कच्ची दीवार तोड़कर वे लोग बाहर निकले और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed