{"_id":"5a04a39b4f1c1b74698ba955","slug":"two-died-in-car-accident-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ- कानपुर हाईवे फिर बना मौत का हाईवे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ- कानपुर हाईवे फिर बना मौत का हाईवे, दो की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ- कानपुर हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास गुरुवार देर रात बोलेरो व कार की भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के बर्रा निवासी ब्रजेश साहू अपने मित्र यशोदा नगर निवासी हिमांशु मिश्रा एवं दो अन्य साथियों के साथ लखनऊ गए थे। वे गुरुवार रात करीब 10 बजे वहां से कानपुर लौट रहे थे। लखनऊ- कानपुर हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर लखनऊ की ओर जा रही बोलेरो से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बृजेश व हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य दोनों साथी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल अरविंद सिंह ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार सवारों के परिजनों को भी सूचना भेजी है। दूसरी तरफ बोलेरो सवार भाग गए। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।