फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two died and two injured due to the firing of miscreants entering the house in Banda

Banda Double Murder: दबंगों ने घर में घुसकर झोंके फायर, गोली लगने से दो की मौत और दो घायल, सात पर केस दर्ज

Sat, 05 Nov 2022 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Nov 2022 11:23 AM IST
सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में दबंगों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two died and two injured due to the firing of miscreants entering the house in Banda
अस्पताल में घायलों का इलात करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में दंबगों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला गांव अमरईया पुरवा का है, जहां हादसे से इलाके में दहशत है।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में छोटेलाल (60)  पुत्र चुनवा उसका चचेरा भाई शारदा शामिल है। घायलों में करन (25) पुत्र चंद्रशेखर और  अवधेश (22) पुत्र विजय बहादुर शामिल हैं। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक छोटेलाल यादव के बेटे हरीराम यादव ने कि शुक्रवार देर रात गांव का रामभजन यादव (40) पुत्र नत्थू यादव शराब के नशे में आकर दरवाजा खटखटाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने गाली गलौज करते हुए कॉलर पकड़ लिया। इतने में घर के और सदस्य भी आ गए। इस दौरान आरोपी के साथ आए साथियों ने इकनाली बंदूक और तमंचा से फायर झोंक दिए। इसमें हमारे पिता और चचेरा भाई शारदा की मौके पर ही मौत हो गई।

साथ ही, करन और अवधेश को भी गोली लगी है, जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed