{"_id":"61ec39240b1bd9106e103b31","slug":"two-deaths-due-to-corona-in-kanpur-863-new-infection-found-active-cases-more-than-three-and-a-half-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कोरोना से दो की मौत: 863 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस साढ़े तीन हजार से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कोरोना से दो की मौत: 863 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस साढ़े तीन हजार से अधिक
Sat, 22 Jan 2022 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:35 PM IST
सार
जीएसवीएम मेडिकल कालेज, आईआईटी में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके अलावा केपीएम अस्पताल और अंजुमन यतीमखाना में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1910 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित दो रोगियों की मौत हैलट में हुई है।
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से दो की मौत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के फैलाव में और तेजी आ रही है। कोरोना से शनिवार को दो रोगियों की हैलट में मौत हो गई। दोनों रोगी पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दमा की चपेट में थे। इसके साथ ही शनिवार को तीसरी लहर के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। नगर के 98 मोहल्लों में 863 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं।
कोरोना का संक्रमण बाजार से लेकर घरों के अंदर तक पहुंच रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज, आईआईटी में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके अलावा केपीएम अस्पताल और अंजुमन यतीमखाना में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1910 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित दो रोगियों की मौत हैलट में हुई है।
कोविड पोर्टल में इन रोगियों को नोटिफाई कर दिया गया है। मरने वालों में चंद्रिका देवी के रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग हैं और हंसपुरम की रहने वाली 50 साल की महिला है। बुजुर्ग को दमा, हाईपरटेंशन और एनीमिया था। वहीं महिला डायबिटीज, हाईपरटेंशन, ल्यूकीमिया की रोगी थीं। इलाज के दौरान रोगियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक के बाद दूसरा मोहल्ला संक्रमण की चपेट में आ रहा है। पहली बार कुली बाजार में भी संक्रमित मिले हैं। यह मोहल्ला कोरोना की पहली लहर का पहला हॉट स्पॉट रहा है। नगर में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 3550 हो गई है। सीएमओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रॉन की किसी में पुष्टि नहीं हुई है।
शनिवार को तीन कोरोना रोगी हैलट से डिस्चार्ज किए गए और होम आइसोलेशन में 442 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7065 कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। शहर में अब तक 89357 कोरोना के पेशेंट मिल चुके हैं।