फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two classes came face to face in the dispute over the funeral site

अंत्येष्टि स्थल के विवाद में दो वर्ग आए आमने सामने

Wed, 06 Oct 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two classes came face to face in the dispute over the funeral site
रमऊ गांव में अंत्येष्टि स्थल का विवाद सुलझाते एसडीएम, तहसीलदार व सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। रमऊ गांव में वृद्धा की मौत के बाद परिजन बस्ती के पास अंत्येष्टि स्थल में अंतिम संस्कार करने लगे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इससे टकराव की नौबत आ गई। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने पैमाइश कराई। अंतिम संस्कार किए जा रहे स्थान पर अंत्येष्टि स्थल अभिलेखों में भी दर्ज मिला। इसके बाद वहीं अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कानपुर ग्वालटोली की ममता देवी (90) करीब 35 वर्षों से बेटी कांता देवी के यहां रमऊ गांव में रह रही थीं। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। दामाद मन्नीराम अन्य परिजनों के साथ अंतिम संस्कार के लिए शव को अंत्येष्टि स्थल पर ले गए। पूर्व प्रधान कलाम अली, निजाम अली व वाजिद अली ने बस्ती के पास अंतिम संस्कार करने पर ऐतराज जताया। ये बात गांव में पहुंची तो दूसरे समुदाय के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर एसडीएम रमेश चंद्र, सीओ रविकांत गौड़ पहुुंच गए। वृद्धा का जिस स्थान पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था वहां की पैमाइश कराई गई। राजस्व अभिलेखों में वह स्थान अंत्येष्टि स्थल के रूप में ही दर्ज मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि पहले अंत्येष्टि स्थल गांव के बाहर था, अब लोगों ने वहां आसपास घर बना लिए हैं। इससे बस्ती नजदीक हो गई है लेकिन वह जगह अंत्येष्टि स्थल के लिए चिह्नित है। एसओ कपिल दुबे ने बताया कि पैमाइश के बाद विवाद खत्म हो गया है। शव का अंतिम संस्कार भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल की जमीन को लेकर विवाद की सूचना पर पैमाइश कराई गई। पूरे रकबा की पैमाइश के लिए टीम गठित की गई है। जो निर्माण अंत्येष्टि स्थल की जमीन में पाए जाएंगे। उन्हें ढहाकर जमीन को खाली कराया जाएगा।-रमेश चंद्र यादव, एसडीएम सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed