{"_id":"627dd175315d045e62007e8c","slug":"two-brothers-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: शादी से लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: शादी से लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 13 May 2022 09:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 13 May 2022 09:03 AM IST
सार
उमर्दा नहर पुल पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं,पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शादी से लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि जिले के उमर्दा थाना क्षेत्र में शादी में शिरकत कर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने शुक्रवार तड़के टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। औरैया जिले के थाना बिधूना इलाके के गांव नरायापुर मानु निवासी सुनील (18) अपने भाई मोहित (16) के साथ तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के विधईपुर्वा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बाइक से दोनों लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी उमर्दा नहर पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर से नाम पता कर परिजनों को सूचना दी। वहीं, इंदरगढ़ थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शवों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन