{"_id":"652d2db0224a6fbc7903adff","slug":"two-brothers-got-burnt-due-to-cylinder-explosion-one-died-the-incident-happened-while-making-tea-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: सिलिंडर फटने से झुलसे दो भाई...एक की मौत, चाय बनाते समय हुई थी घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: सिलिंडर फटने से झुलसे दो भाई...एक की मौत, चाय बनाते समय हुई थी घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 16 Oct 2023 06:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:05 PM IST
सार
Jalaun News: सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई। इससे भाई मोहम्मद रसीद उर्फ पटू आग बुझा रहे थे, तभी सिलिंडर फटने से दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
मृतक नसीर अली की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में एट कस्बे के एक घर में छोटे सिलिंडर में चाय बनाते समय सात अक्तूबर को आग लग गई थी। आग बुझाने में दो भाई झुलस गए थे। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा था। यहां से झुलसे दोनों भाइयों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान झांसी में सोमवार की सुबह एक भाई की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कस्बा व थाना के पुराने थाना टंकी के पास निवासी नसीर अली (55) 7 अक्टूबर की रात छोटे सिलिंडर पर चाय बना रहे थे। तभी सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई। इससे भाई मोहम्मद रसीद उर्फ पटू आग बुझा रहे थे, तभी सिलिंडर फटने से दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान नसीर अली की मौत हो गई। वहीं, रसीद का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि नसीर की मां की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके दो पुत्रो में सैफुअली की शादी हो चुकी है। वहीं छोटा पुत्र शोएब अली है। उसकी मौत से पिता हाजी असगर सहित अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन