{"_id":"5ee1d1648ebc3e431428a13e","slug":"two-bike-riders-killed-in-roadways-bus-collision-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Thu, 11 Jun 2020 12:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में जीटी रोड पर मैनपुरी की ओर जा रही किदवईनगर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही बाइक पर सवार सर्वेश (33) पुत्र परमेश्वर निवासी बिचपुरिया सदर कोतवाली और अनुज कुमार (26) पुत्र सिकंदर निवासी मझेरा थाना बेबर मैनपुरी घायल हो गए।
सर्वेश का ताड़ी का कारोबार था। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सर्वेश ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर हालत के चलते रेफर होने के बाद अनुज ने भी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। मैनपुरी जाते समय बुधवार रात करीब 11 बजे हादसा हुआ है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।