फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested including mother who sold daughter for Rs 40 thousand

Kanpur News: बेटी को 40 हजार रुपये में बेचने वाली मां सहित दो गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including mother who sold daughter for Rs 40 thousand
सैफई। एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को 40 हजार रुपये में युवक को बेच दिया। आरोपी युवक किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हाईकोर्ट में शादी रजिस्टर कराने पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

प्रयागराज पुलिस ने युवक और किशोरी को हिरासत में लेकर इटावा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी मां व जनसेवा संचालक को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव नगला निवासी एक महिला तीन साल पहले पति को छोड़कर चली गई थी। वह अपनी दो बेटी व दो बेटों के साथ आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र के हरतोली में श्रवण कुमार (40) निवासी सोहनपुर जिला हरदोई के साथ रह रही थी। श्रवण कुमार से खर्च के लिए 40 हजार रुपए लिए थे। इसके बदले में उसने अपनी 13 वर्षीय बेटी को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण कुमार ने आगरा के आर्य समाज मंदिर में अधिवक्ता की मौजूदगी में किशोरी से शादी कर ली थी। कुछ दिनों बाद आरोपी श्रवण कुमार किशोरी के साथ हाई कोर्ट में शादी पक्की करने के लिए गया था। हाई कोर्ट में किशोरी को देखकर शक जाहिर करते हुए किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र मांगा। जिससे खुलासा हुआ।
हाई कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस को सूचना देकर आरोपी युवक व किशोरी को हिरासत में लिया। और थाना सैफई को निर्देश दिया कि इस पूरे प्रकरण में जितने लोग सम्मिलित हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। आनन-फानन में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पिता की तहरीर पर चार सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की।
मामले की जांच हवाई पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक कुमार द्वारा की जा रही थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि किशोरी की उम्र जनसेवा केंद्र से आधार कार्ड में करेक्शन किया गया था। आर्य समाज के पुजारी व अधिवक्ता के द्वारा कराया गया था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण कुमार, आर्य समाज के मंदिर के पुजारी पंकज कुमार द्विवेदी निवासी बिधनपुर फाउंड्री नगर थाना एत्मादुल्ला व अधिवक्ता विकास दुबे निवासी कमला नगर को दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद मामले के विवेचना प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार कर रहे थे।

जांच के बाद धोखाधड़ी, पॉक्सो, दुष्कर्म व बाल विवाह सहित अन्य धाराओं को बढ़ाया गया। सोमवार को पुलिस ने मामले में फरार चल रहे जन सेवा संचालक आसिफ खान निवासी हरदोई थाना सैफई व किशोरी की मां को हरदोई मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed