{"_id":"5b2292544f1c1bf86e8b7f81","slug":"two-arrested-for-making-fake-licenses-of-weapons-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले दो गिरफ्तार, नवीनीकरण के लिए करते थे ये फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले दो गिरफ्तार, नवीनीकरण के लिए करते थे ये फर्जीवाड़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 14 Jun 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी, 12 बोर की पंप बंदूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में असलहों के फर्जी लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने बकेवर के आनेपुर बंबा की पटरी के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 बोर की पंप बंदूक, डीएम, एसडीएम की मोहरें भी मिली हैं। गिरफ्तार युवकों ने फर्जी लाइसेंस बनवाने वालों के नाम भी कबूले हैं। पुलिस अब उनकी भी तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन में गुरुवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में असलहों के फर्जी लाइसेंस बनाने वालों की तलाश कई दिन से थी। बकेवर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राय को यह केस सौंपा गया था।
मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बकेवर पुलिस ने आनेपुर बंबा की पटरी पर घेराबंदी कर बकेवर के कुशगवां अहिरान निवासी सुरेश पुत्र प्रताप सिंह व वरुण कुमार पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक 12 बोर की बंदूक, कारतूस, दो फर्जी लाइसेंस के अलावा जिला अधिकारी इटावा, एसडीएम इटावा, गन फैक्ट्री व भरथना ऊषा गन हाउस की मोहरें बरामद हुईं हैं।

पुलिस द्वारा बरामद की गई 12 बोर की पंप बंदूक
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोगों को असलाह का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये वसूलते थे। एसएसपी ने बताया कि ये लोग चोरी के असलहे को खरीद कर उनका नंबर बदलकर भी लोगों को बेच देते थे।
नवीनीकरण के लिए एसडीएम की मोहर का इस्तेमाल करते थे। उनके पास मिली बंदूक का लाइसेंस रामपुर से बनवाया गया है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गैंग में अन्य लोग भी है शामिल
एसएसपी ने बताया कि इस काम में अन्य लोग भी शामिल है। उन लोगों की तलाश की जा रही है। बताया कि पकडे़ गए लोगों को रिमांड कर लेकर पूछताछ की जाएगी।