फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two and a half million stolen from mobile company's tower

इटावा: मोबाइल कंपनी के टावर से ढाई करोड़ की चोरी, कार सवार बदमाशों ने गार्ड को बनाया बंधक

Mon, 07 Dec 2020 12:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million stolen from mobile company's tower
सांकेतिक तस्वीर
इटावा में शहर के पक्का तालाब चौराहे के निकट मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के एक टावर के ऑफिस से शनिवार रात बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर वहां लगभग ढाई करोड़ के उपकरण चोरी कर लिए। गार्ड के चीखने पर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


रात में ही पक्का तालाब चौराहे से एसएसपी चौराहे तक नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहे से एसएसपी चौराहे को जाने वाले मार्ग पर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी का एक टावर है।
विज्ञापन


शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे टावर के ऑफिस में चार पहिया सवार बदमाश आ धमके। बदमाशों ने वहां मौजूद गार्ड के हाथ-पैर बांध दिए और टावर से डिवाइस प्लेटें व उपकरण चोरी कर ले गए। बंधक गार्ड के चीखने पर किसी राहगीर ने यूपी 112 को कॉल कर सूचना दी तो सिविल लाइन थाना पुलिस सहित जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्का तालाब चौराहे से लेकर एसएसपी चौराहे तक नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने बंधक बनाए गए गार्ड को थाने में ले जाकर पूछताछ की। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को कंपनी के एक कर्मचारी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।

कोई कुछ बताने को तैयार नहीं
रविवार सुबह घटनास्थल पर जानकारी की गई तो कोई कर्मचारी कुछ बताने को तैयार नहीं था। कंपनी के कर्मचारी सिविल लाइन थाना पहुंचे और मामले की तहरीर दी। सिविल लाइन थाने में मौजूद एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह से इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं
एक मोबाइल कंपनी के टावर के ऑफिस में लगभग ढाई करोड़ की चोरी की घटना कंपनी के कर्मचारियों या किसी के द्वारा रेकी कर घटना को अंजाम देने की ओर भी इशारा करती है। पुलिस द्वारा भी इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ जानकारी न देना भी घटना की संदिग्धता को दर्शाता है। हालांकि अभी तक मामला पुलिस की जांच के अधीन है। ऐसे में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता।

तीन जिलों के मोबाइल नेटवर्क हुए ठप
मोबाइल कंपनी के टावर के ऑफिस में रात को चोरी होने के बाद सुबह जब लोग उठे तो मोबाइल फोन में नेटवर्क नहीं मिला। दिन भर लोग मोबाइल नेटवर्क को लेकर परेशान रहे। देर शाम तक लोग मोबाइल नेटवर्क को लेकर परेशान बने रहे। इस परेशानी से इटावा ही नहीं, औरैया व कन्नौज के मोबाइल उपभोक्ता जूझते रहे।

मोबाइल नेटवर्क न होने से अपनों से नहीं हो पाई बात
कई घंटों में अपने फोन को कई बार चेक किया। परेशानी इस बात की थी कि किसी को फोन नहीं कर पा रहे थे और न ही किसी का फोन आ पा रहा था। - सुनील कुमार

रविवार होने के चलते आज कुकिंग की नई रेसिपी सीखने का समय मिला था, वैसे तो फुर्सत मिलती ही नहीं है। छुट्टी के दिन कुछ नया सीखने का मन था, लेकिन मोबाइल नेटवर्क न होने से कुछ नया नहीं कर पाई।- वैभव कांति

सुबह से कई बार फोन चेक किया, लेकिन सिम से कहीं फोन ही नहीं लग रहा था। कई आवश्यक जगह फोन करना था, जरूरी बात ही नहीं हो पाई। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से बात नहीं कर पाया।- सुरेंद्र सिंह

दिल्ली स्थित अपनी भतीजी से वीडियो कॉल पर बात करने का मन था। छुट्टी के दिन अपनों से बात करने का मौका मिल पाता है। अब अगली छुट्टी पर ही बात हो सकेगी। - महेंद्र कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed