फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two accused of theft and robbery in trains arrested in Etawah, dozens of cases registered in many GRP stations

Etawah: ट्रेनों में चोरी और लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कई जीआरपी थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

Sat, 02 Dec 2023 07:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Dec 2023 07:10 PM IST
सार

Etawah Crime: सीओ ने बताया कि दोनों ही शातिर लुटेरे हैं, यात्रियों से लूट की घटना को अंजाम देकर चलती ट्रेन से कूद जाते हैं। पकड़े गए आरोपी सलमान के खिलाफ 23 व विकास के पर 17 लूट, चोरी जैसे संगीन धाराओं में अलग-अलग जनपदों के जीआरपी थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Two accused of theft and robbery in trains arrested in Etawah, dozens of cases registered in many GRP stations
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में चलती ट्रेनों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल, एक सोने का पेंडल और कान के टॉप्स बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ इटावा सहित कानपुर सेंट्रल, कासगंज, फिरोजाबाद व टूंडला जीआरपी में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

जीआरपी सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को संगम एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ चोरी की घटना हुई थी। जिसकी सूचना इटावा जीआरपी थाने में दी गई थी। तभी से जीआरपी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को इकदिल अंडरपास के नीचे से सलमान निवासी मानिकपुर मोड़ थाना इकदिल व विकास अवस्थी निवासी इंद्रानगर जमुआ समिति के पीछे थाना दिबियापुर, जिला औरैया को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल, एक सोने की पैंडल, एक जोड़ी कान की टॉप्स व 980 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान के खिलाफ 23 और विकास पर 17 मुकदमे दर्ज हैं
सीओ ने बताया कि दोनों ही शातिर लुटेरे हैं यात्रियों से लूट की घटना को अंजाम देकर चलती ट्रेन से कूद जाते हैं। पकड़े गए आरोपी सलमान के खिलाफ 23 और विकास पर 17 लूट, चोरी जैसे संगीन धाराओं में अलग-अलग जनपदों के जीआरपी थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed