फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   twins baby not found treatment in hospital

जुड़वा बच्चों को नहीं मिला अस्पताल में इलाज, परिजन लगाते रहे डॉक्टरों से मिलने की गुहार

Sat, 12 Jan 2019 10:56 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 12 Jan 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
twins baby not found treatment in hospital
रोते बिलखते परिजन
चित्रकूट जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों की हालत खराब होने पर इलाज के लिए लाए परिजन डाक्टर व स्टाफ को ढूंढते रह गए। काफी देर तक उनका इलाज न हुआ तो निराश होकर लौट गए। इसमें एक बच्चे की हालत बेहद नाजुक हो गई थी जिससे परिजन रोते हुए टेंपो में बैठकर रवाना हुए। 
विज्ञापन


राजापुर के डुडौली गांव निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि उसकी बहू मंजू पांडेय पत्नी चंद्रप्रकाश ने तीन दिन पूर्व जानकीकुंड अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जना है। अस्पताल से परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर गांव चले गए। शनिवार की सुबह दोनों बच्चों की हालत अचानक खराब हो गई। परिजन दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। शकुंतला देवी ने आरोप लगाया कि लगभग आधे घंटे तक व बच्चों को लेकर अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे। पर्चा बनाने वाले ने बताया कि समय समाप्त हो गया है। चेंबर में डाक्टर नहीं थे।
विज्ञापन


कुछ अस्पताल के लोगों से पूंछा तो बताया कि अब आज का समय समाप्त हो गया है सभी चले गए हैं। बच्चों का इलाज नहीं हो पाएगा। काफी देर तक परिजन भटकते रहे इस दौरान एक बच्चे की हालत बेहद नाजुक हो गई इसके बाद परिजन लौट गए। इस मामले में सीएमएस डा.एसएन मिश्रा ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। जिस समय की बात बताई जा रही है उस समय तो दो लेडी डाक्टर भी अस्पताल में थीं। लेकिन किसी परिजन ने इलाज न किए जाने की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed