फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tweeted to yogi on tampering police in action

घर में घुसकर करते थे छेड़छाड़, पीड़िता ने योगी को किया ट्वीट, पुलिस के छूटे पसीने

Thu, 23 Mar 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 10:58 AM IST
सार

- कानपुर में योगी सरकार का पहला असर 
-पीड़िता के घर पहुंचे कप्तान
-मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर तरमीम

विज्ञापन
tweeted to yogi on tampering police in action
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नई सरकार का असर अफसरों में दिखने लगा है। कल्याणपुर में हार्डवेयर कारोबारी के घर में घुसकर पत्नी, उनकी दो बेटियों से छेड़छाड़, मारपीट की घटना को हल्के में निपटाने में जुटी पुलिस पीड़ित पक्ष के सीएम को ट्वीट के बाद हरकत में आ गए।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से आदेश आने के बाद कार्यवाहक एसएसपी कई पुलिस अफसरों केे साथ खुद पीड़ित के घर पहुंचे और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर तरमीम करने के निर्देश दिए। यही नहीं आननफानन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू हो गई। 
विज्ञापन

 
अंबेडकरपुरम आवास विकास निवासी हार्डवेयर कारोबारी के मुताबिक रक्षा प्रतिष्ठान कर्मी पड़ोसी सुजीत गौतम दबंग किस्म का है। दो साल से किसी न किसी बात पर विवाद हो रहा था। हर बार पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती थी। 13 मार्च को होली के दिन सुजीत बेटे रोहन व चार साथियों के साथ शराब के नशे में उनके घर में घुस आया। सभी बेटियों से छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विरोध करने पर बेटियों और पत्नी को पीटा

tweeted to yogi on tampering police in action
डेमो

विरोध करने पर बेटियों और पत्नी को पीटा। पिटाई से तीनों के चेहरे और पेट में चोटें आईं। तीनों का पांच दिन तक हैलट में इलाज चला। कारोबारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की एनसीआर (प्राथमिकी) दर्ज की। विवेचक ने भी टालू रवैया अपनाया। इधर दबंग उन्हें लगातार जान की धमकी दे रहे थे।

मंगलवार दोपहर दो बजे एक बेटी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई। महज एक घंटे बाद दोपहर करीब तीन बजे कार्यवाहक एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीओ कर्नलगंज विशाल पांडेय, सीओ कल्याणपुर संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह फोर्स के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेकर थाने और चौकी प्रभारी से पूछताछ की। पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिया।

आरोपियों ने शादी तोड़ने की दी धमकी

tweeted to yogi on tampering police in action
डेमो

16 अक्टूबर को भी दी थी तहरीर
हार्डवेयर कारोबारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने 16 अक्टूबर को कल्याणपुर थाने में दबंगों की शिकायत की थी। थानेदार ने शिकायती पत्र चौकी प्रभारी को जांच के लिए सौंप दिया था। इसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं मालूम। अगर पुुलिस उस वक्त आरोपियों पर कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।

शादी के लिए मांगी सुरक्षा
कारोबारी ने बताया कि उनकी एक बेटी की 25 अप्रैल को शादी है। आरोपी शादी में व्यवधान डालने की धमकी दे रहे हैं। बेटी ने सीएम को ट्वीट में शादी के दिन अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़िता के शादी के दिन परिवार को फोर्स मुहैया कराई जाएगी।

1090 में शिकायत की थी
पीड़िता का कहना है कि बेटी ने महिला सुरक्षा नंबर 1090 पर भी शिकायत की। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे फाड़ कर फेंक दिया। एक सिपाही ने बोलकर तहरीर लिखाई, जिस पर एनसीआर दर्ज की गई। 15 मार्च को वह एसएसपी से मिले और न्याय की गुहार लगाई, तब भी पुलिस एक्शन में नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed