फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck hit bike in kanpur lucknow highway one died

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक सवार छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Tue, 21 May 2019 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 May 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
truck hit bike in kanpur lucknow highway one died
हादसे के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में जगदीशपुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बुलेट बाइक चला रहे छात्र की कुचल कर मौत हो गई जबकि उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। छात्र हेलमेट लगाए था। वह ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

 

घायल युवक को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के 505/5 कैलाशपुरी निवासी कमल अवस्थी लखनऊ यूनिवर्सिटी में लिपिक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार दोपहर उनका बेटा शशांक अवस्थी (19) अपने मौसेरे भाई प्रणीत द्विवेदी के साथ अपनी बुलेट बाइक से कानपुर देहात के अकबरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के घर जा रहा था।

विज्ञापन

 

जगदीशपुर के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी

truck hit bike in kanpur lucknow highway one died
हादसे में भाई की मौत के बाद बेसुध युवक - फोटो : अमर उजाला

दोनों अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे शशांक अवस्थी की मौत हो गई जबकि उसका मौसेरा भाई प्रणीत घायल हो गया। पुलिस ने घायल प्रणीत को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। शशांक के परिजनों को सूचना दी।

पिता कमल अवस्थी ने बताया कि शशांक चार बच्चों में इकलौता बेटा था। वह लखनऊ के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। ट्रक मालिक व चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
 

15 मिनट सड़क पर पड़ा रहा शव, हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद छात्र का शव 15 मिनट तक हाईवे पर ही पड़ा रहा जिससे वहां जाम के हालात बन गए थे। इस दौरान एक ट्रक ने लखनऊ से कानपुर जा रही रेंज रोवर कार में टक्कर मार दी। इस पर कार व ट्रक चालक में विवाद हो गया। जाम बढ़ने पर पुलिस दोनों चालकों को कोतवाली लेकर चली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed