फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck drivers body found hanging in suspicious condition, family members created ruckus, blocked the road

Kannauj: संदिग्ध हालत में लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव, परिजनों का हंगामा…लगाया जाम, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Oct 2024 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालत में ट्रक ड्राइवर का शव जीटी रोड किनारे पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया और रोड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Truck drivers body found hanging in suspicious condition, family members created ruckus, blocked the road
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में जीटी रोड हाईवे किनारे ट्रक ड्राइवर का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शव उतरवा लिया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर करवाने की मांग की।

विज्ञापन

ग्राम सराय प्रताप थाना ठठिया निवासी अनिल कुमार यादव ट्रक ड्राइवर है। ग्राम करमुल्लापुर के पास रविवार को सुबह जीटी रोड पर ट्रक खड़ा था। साथ ही, आम के पेड़ पर उसका शव लटका था। घटना की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज संजीव कटारा मौके पर गए। ट्रक में रखे कागजों से पहचान की गई।
विज्ञापन

परिजनों के आने से पहले शव उतरवा लिया गया। परिजनों ने आते ही हंगामा कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए जीटी रोड जाम कर दिया। सूचना पर सीओ इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। परिजन चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद सीओ के समझाने पर जाम खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed