फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck driver was thrashed a women to death at banda crowd fired in truck

बांदा: महिला को ट्रक ने रौंदा, भड़की भीड़ ने लगाई आग-किया पथराव

Sun, 06 Aug 2017 11:24 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
truck driver was thrashed a women to death at banda crowd fired in truck
ट्रक ने मह‌िला को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में बांदा ज‌िले के शहर कोतवाली में रव‌िवार सवेरे एक मह‌िला को ट्रक ने रौंद द‌िया। मह‌िला की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां मौजूद भीड़ भड़क उठी और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते...
विज्ञापन



 


 



 

truck driver was thrashed a women to death at banda crowd fired in truck
गुस्साई भीड़ ने ट्रक को क‌िया आग के हवाले - फोटो : ANI
भीड़ उग्र हो गई। चालक को पकड़ कर खूब पीटा। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पास ही मौजूद कालूकुआं चौकी में भीषण पथराव भी क‌िया। हालात ब‌िगड़ते देख पुल‌िस को बलपूर्वक वहां से भीड़ को खदेड़ना पड़ा। तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ। बताया जा रहा है क‌ि चालक अब पुल‌िस की ग‌िरफ्त में है और मह‌िला का शव पोस्टमार्टम के ल‌िए भ‌िजवाया गया है।     

 
विज्ञापन
विज्ञापन

truck driver was thrashed a women to death at banda crowd fired in truck
कालू कुआं चौकी में भीड़ ने क‌िया भीषण पथराव - फोटो : ANI
जानकारी के मुताब‌िक बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ला की यह घटना रव‌िवार सवेरे छह बजे की है। मह‌िला मंद‌िर में पूजा करने जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे रौंद डाला।

चूंकी घटनास्थल पर भीड़ को खड़ा नहीं रहने द‌िया गया इसल‌िए मामले की जानकारी जुटाने में म‌ुश्क‌िलें आ रही हैं। फ‌िलहाल, मह‌िला की पहचान के बारे में जानाकारी नहीं म‌िल पाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed