फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck crushed father who came out to distribute daughter's wedding card in jalaun

जालौन: बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

Wed, 19 Feb 2020 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed father who came out to distribute daughter's wedding card in jalaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
उरई के महेबा में बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे पिता को ट्रक ने कुचल दिया, जिसकी मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि 27 फरवरी को उसकी बहन की शादी है, उसी के निमंत्रण पत्र बांटने पिता घाटमपुर जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के महेबा ब्लाक स्थित गुढ़ा खास गांव निवासी बाइक सवार मजदूरी करने वाले प्रेम बाबू पुत्र गजराज (45) अपनी बेटी केसर की शादी के कार्ड बांटने गांव निवासी अपने साथी अनिल (40) पुत्र सीताराम के साथ घाटमपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम कालपी और कानपुर देहात के भोगनीपुर थानाक्षेत्र की सीमा स्थित यमुना पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे बाइक समेत ट्रक के अगले पहिये के नीचे आकर कुचल गए।

मौके पर पहुंची कालपी और कानपुर देहात की पुलिस ने दोनों को कालपी के अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्रेम को मृत घोषित कर दिया गया। प्रेम के घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। प्रेम मजदूरी करता था उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं।

बड़े बेटे बब्लू ने बताया कि उनके पिता 27 फरवरी को बहन केसर की शादी के कार्ड बांटने निकले थे। वहीं, कालपी पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। फिलहाल फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घायल साथी अनिल का इलाज चल रहा है।  

जाम ही बना हादसे का कारण  
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे का मुख्य कारण कालपी पुल पर रोजाना पूरे दिन व रात लगने वाला जाम ही है। इस जाम से बचने के लिए रात दिन कानपुर से आने वाले भारी वाहन पुल पर डिवाइडर को नजरअंदाज करके उल्टी दिशा से निकलते हैं। ऐसे में सामने से आने वाले दो पहिया वाहन सवार की जरा सी चूक हादसे का कारण बन जाती है। वही इस हादसे में भी हुआ। जाम के कारण ही चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed