फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck and scooty collided in Mahoba, Baba and Grandson were dragged for one kilometre

Mahoba: ट्रक ने स्कूटी को एक KM तक घसीटा, जान गंवाने वाले बाबा-नाती का अंतिम संस्कार; महोबा में दर्दनाक हादसा

Sun, 26 Feb 2023 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

कानपुर-सागर हाईवे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बाबा और नाती को कुचल दिया था। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को गमगीन महौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Truck and scooty collided in Mahoba, Baba and Grandson were dragged for one kilometre
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीजानगर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बाबा और नाती को कुचल दिया था। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी, जिनका रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि ट्रक में फंसी स्कूटी और नाती को चालक एक किलोमीटर तक घसीटा था।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रक रोका, तो चालक कूदकर भाग निकला था। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर की थी। हाईवे पर भीषण हादसे में दो लोगों की मौत के बाद करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। शहर के नैकानापुरा निवासी उदित नारायण चंसौरिया (68) सेवानिवृत्त शिक्षक थे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह स्कूटी से अपने छोटे नाती सात्विक (6) के साथ तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे। घर से निकलते ही महोबा से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी और नाती को एक किलोमीटर तक घसीटा
इससे उदित नारायण दूर जा गिरे, जबकि स्कूटी और सात्विक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गए। दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। एक किलोमीटर तक स्कूटी व मासूम को घसीटते जा रहे ट्रक को किड़ारी फाटक के पास ग्रामीणों ने रोक लिया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में पथराव का प्रयास किया। इसी दौरान जमीन से संबंधित एक मामला निपटाकर लौट रहे कोतवाली के एसएसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया। इसके बाद में दोनों शवों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी पहुंचाया।

हाईवे पर एक घंटे तक लगा रहा जाम
सूचना पर एसडीएम जितेंद्र कुमार व कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना की जांच की। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाबा और नाती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed