फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled girl imprisoned at home, pressured by threatening to make photos viral, report filed

Kanpur: शोहदे से परेशान युवती घर में कैद, फोटो वायरल करने की धमकी देकर बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Aug 2023 02:21 PM IST
सार

Kanpur Crime: मामले में थाना प्रभारी ने बताया छेड़छाड़, वसूली, धमाकने समेत आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Troubled girl imprisoned at home, pressured by threatening to make photos viral, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र निवासी युवती भौंती स्थित कॉलेज से एमबीए कर चुकी है। पीड़िता के अनुसार कॉलेज आने जाने के दौरान श्यामनगर निवासी कूहाफा खान उर्फ असद खान से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया था, जिसके चलते उसने कुछ जानकारी उससे ली।

विज्ञापन

पढ़ाई प्रभावित होती देख युवती ने कूहाफा से दोस्ती खत्म कर करियर पर ध्यान देने की बात कही, तो वह धमकाने लगा। आरोप है तब से वह अवैध रिवॉल्वर लेकर उसका पीछा कर शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर भी वह नहीं सुधरा। इससे घबराकर घर से निकलना छोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कूहाफा ने उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया। वहीं से उसकी तस्वीरें निकालकर उन्हें एडिट कर वायरल करने की धमकी दे रहा। धमकाकर 12 हजार रूपये वसूल लिए। पुलिस से शिकायत करने पर भाई की हत्या की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
पीड़िता ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया छेड़छाड़, वसूली, धमाकने समेत आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में पीड़िता और अन्य परिजनों से पूछताछ की गई है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed