फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled by usurer in Kanpur, woman consumed poison

रुखसाना चिल्लाती रही, ‘हमको मरना है’: सूदखोर से त्रस्त होकर खाया जहर, पुलिस-प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप

Wed, 30 Nov 2022 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Nov 2022 01:51 PM IST
सार

डीएम ऑफिस के बाहर मंगलवार को एक महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। बाबूपुरवा में रहने वाली महिला रुखसाना ने सूदखोरों से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। साथ ही, पुलिस-प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Troubled by usurer in Kanpur, woman consumed poison
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सूदखोर से परेशान बाबूपुरवा निवासी रुखसाना ने मंगलवार सुबह डीएम कार्यालय के बाहर जहर खा लिया। जिलाधिकारी ने अपने स्कॉट वाहन से उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पास से कीटनाशक और एक पत्र मिला है।

विज्ञापन

इसमें एक महिला समेत पांच लोगों पर उधारी की रकम वापसी के नाम पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बाबूपुरवा निवासी रुखसाना (38) के पति मोहम्मद हलीम गल्ला व्यापारी हैं। इनके जुड़वां बेटियां आठ साल की आरजू और फिजा हैं। रुखसाना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।
विज्ञापन

एसीएम छह वान्या सिंह ने बताया की रुखसाना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डीएम कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर अंदर चली गईं। तबियत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी।प्राथमिक जांच में पता चला कि रुखसाना ने किसी महिला से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है मूल रकम अदा करने के बाद भी अतिरिक्त रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी कि महिला ने कितनी बार शिकायतें की हैं और कितने रुपये का लेनदेन बाकी है। पुलिस ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

जिलाधिकारी कार्यालय में नहीं हुई सुनवाई
हलीम के अनुसार, चार महीने पहले रुखसाना ने जिलाधिकारी को एक पत्र दिया था, जिसमें उसने मदद की गुहार लगाई थी। तब उसे बाबूपुरवा पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया था। कार्रवाई नहीं हुई तो परेशान होकर उसने जहर निगल लिया। इस संबंध में बाबूपुरवा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला आईसीयू में भर्ती है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

रुखसाना चिल्लाती रही, ‘हमको मरना है’
उर्सला में डॉक्टरों का कहना है कि वह लगातार चिल्लाती रही कि ‘हमें मरना है।’ आईसीयू प्रभारी डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि उसके पास से कीटनाशक की शीशी भी मिली है।

महिला जहर खाकर कलेक्ट्रेट परिसर आई थी। उसका मेरे कार्यालय से कोई लेनादेना नहीं है। जानकारी होते ही उसे अपनी गाड़ी से उर्सला अस्पताल भिजवाया गया। उसकी तबियत ठीक है।  उधारी का मामला है। एसीएम छह को मौके पर भेजा है। बाबूपुरवा पुलिस मामला देख रही है।  -विशाख जी जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed