फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled by the young man, woman sought help from the police

सिरफिरा आशिक: करता है प्यार का इजहार, मना करो तो भेज देता पुलिस की कार, पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

Tue, 06 Dec 2022 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

सिरफिरे आशिक से परेशान महिला पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम मुझसे आकर मिलो..। शोहदे की तलाश के लिए सर्विलांस की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
Troubled by the young man, woman sought help from the police
पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एक तरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक से परेशान होकर नौबस्ता निवासी महिला मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि दो माह से एक शख्स उसे फोन कर परेशान कर रहा है। वह अक्सर प्यार का इजहार करता है, मना करो तो कंट्रोल रूम पर झूठी सूचना देकर कभी एंबुलेंस तो कभी पुलिस की कार भेज देता है।

विज्ञापन


सीपी ने मामले की जांच एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को सौंपी है। महिला ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम मुझसे आकर मिलो..। यह सुनते ही महिला ने फोन काट दिया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पति से की तो उन्होंने घटना को नजरअंदाज करने को कहा। फिर थोड़ी देर बाद कांशीराम अस्पताल की एंबुलेंस दरवाजे पर आई। एंबुलेंस के स्टाफ ने महिला का नाम लेते हुए कहा कि आपकी डिलीवरी होनी है जिसकी सूचना कंट्रोल रूम पर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मना करने पर थोड़ी देर बाद पुलिस की पीआरवी आई। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिला (पीड़िता) ने घर पर फांसी लगा ली है, ऐसी सूचना कंट्रोल रूम से मिली है। इस तरह की झूठी सूचना शोहदा दो माह में छह बार दे चुका है। आजिज महिला ने शुक्रवार को मदद की गुहार लगाई। महिला के अनुसार शोहदे ने रविवार को आखिरी बार कॉल कर कहा था कि इस बार मैं तुम्हारे लड़के को उठा ले जाऊंगा। तुम्हारा घर से निकलना बंद करा दूंगा। महिला ने एडीसीपी को शोहदे का फोन नंबर दे दिया है जो फिलहाल बंद है।

महिला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी। शोहदे की तलाश के लिए सर्विलांस की टीम लगाई गई है।- अंकिता शर्मा, एडीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed