फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Troubled by teasing, a girl committed suicide by hanging herself, Panchayat was held before suicide

Fatehpur: छेड़खानी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले हुई थी पंचायत, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 21 Nov 2023 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Nov 2023 02:11 PM IST
सार

Fatehpur News: थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि छेड़खानी की कोई शिकायत नहीं आई थी। गांव स्तर पर पंचायत करने का पता लगा है। मृतक के पिता की तहरीर पर लल्ली रैदास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Troubled by teasing, a girl committed suicide by hanging herself, Panchayat was held before suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक की छेड़खानी से तंग आकर युवती ने रविवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली 20 साल की युवती दोपहर को घर में अकेली थी। 

विज्ञापन

पिता खेत गया था। खेत से लौटने पर उसने छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर बेटी का शव लटकते देखा। परिजनों के होश उड़ गए। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतका के पिता ने बताया कि गांव का लल्ली रैदास आए दिन बेटी से अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन

रास्ते में अक्सर बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने सात नवंबर को भी छेड़खानी की थी। कई बार आरोपी को समझाया भी गया था। घटना से बेटी अवसाद में रहती थी। पंचायत भी हुई थी। छेड़खानी से आहत होने से बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस से मामले की शिकायत भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी की कोई शिकायत नहीं आई थी
मृतका के दो भाई रोजगार के सिलसिले से बाहर रहते हैं। मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि छेड़खानी की कोई शिकायत नहीं आई थी। गांव स्तर पर पंचायत करने का पता लगा है। मृतक के पिता की तहरीर पर लल्ली रैदास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवती की आत्महत्या से पहले हुई थी पंचायत
युवती की मौत के पीछे पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। परिवार के लोग गांव में शादी का विरोध कर रहे थे। आरोपी और उसका परिवार घर में ताला लगाकर फरार है।घटना से पूर्व दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। दोनों का एक-दूसरे से कोई वास्ता न रखने का निर्णय हुआ था।

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज
गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का रविवार को घर में फंदे से लटकता शव मिला था। युवती के पिता ने गांव के स्वजातीय लल्ली रैदास पर बेटी से छेड़खानी व एक तरफा प्रेम का आरोप लगाया। पुलिस ने लल्ली रैदास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का लल्ली पर मुकदमा दर्ज किया।

जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था
सीओ परशुराम त्रिपाठी और थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। युवती के मां, पिता व अन्य लोगों के बयान लिए। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इसके चलते लल्ली ने युवती को दिवाली के पहले मोबाइल दिया था। मोबाइल से परिवार को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई थी। पक्षों के बीच पंचायत हुई। दोनों का एक दूसरे से कोई वास्ता न रखने का निर्णय हुआ था।

आरोपी की तलाश में दी जा रही है दबिश
घटना की सुबह मृतका के बहनोई को असोथर से बुलाया गया था। पक्षों के बीच पंचायत हुई। दोनों का एक दूसरे से कोई वास्ता न रखने का निर्णय हुआ था। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed