फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tree fell on mother and son going by bike, injured by being crushed

बाइक से जा रहे मां-बेटे पर गिरा पेड़, दबकर घायल

Fri, 30 Jul 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on mother and son going by bike, injured by being crushed
राजपुर। अफसरिया गांव के पास मुगल रोड पर बारिश के दौरान गुरुवार को अचानक शीशम का पेड़ बाइक सवार पर गिर गया। इससे बाइक से जा रहे मां बेटे पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के रती का पुरवा निवासी भगत सिंह (18) गुरुवार को मां चिरौजा देवी (60) के साथ बाइक से देवराहट थाना क्षेत्र के सेल्हुपुर गांव में बहन के घर जा रहा था। बारिश के कारण बाइक सवार सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के पास मुगल रोड पर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक पेड़ बाइक सवार मां बेटे के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ कपिल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से पेड़ हटा कर मां बेटे को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों घायलों को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उपचार के बाद दोनों को घर जाने दिया गया। इधर, पुलिस ने पेड़ गिरने की जानकारी वन विभाग को दी। वन रक्षक वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि पेड़ को हटा कर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed