{"_id":"5e3480f58ebc3ebfe457d5db","slug":"travell-south-india-in-51-thousands-kanpur-news-knp541743291","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 हजार में घूमिए दक्षिण भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 हजार में घूमिए दक्षिण भारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51 हजार में घूमिए दक्षिण भारत
आईआरसीटीसी के पैकेज में हवाई यात्रा, होटल आदि की व्यवस्था शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत दर्शन के लिए हवाई टूर पैकेज निकाला है। इसमें 51,950 रुपये में एक व्यक्ति के फ्लाइट से आने-जाने और थ्री स्टार होेटल में रुकने और खाने-नाश्ते का इंतजाम है। छह दिन और सात रातों के इस पैकेज को दिव्य दक्षिण दर्शन का नाम दिया गया है। इसमें दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से तिरुपति बालाजी जाने-आने और त्रिवेंद्रम से लखनऊ तक हवाई जहाज से यात्रा होगी।
यात्रा के दौरान तिरुपति बालाजी, पद्मावती, कलाहस्ती मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ मंदिर, त्रिवेंद्रम में पद्मनाभम मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इन सभी जगहों पर आने-जाने के लिए एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। एक व्यक्ति के पैकेज का मूल्य 51,950 रुपये, दो व्यक्तियों का पैकेज प्रति व्यक्ति 40,500 रुपये और तीन व्यक्तियों का पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति 39,500 रुपये है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.com पर संपर्क कर सकते हैं।