{"_id":"6adfc3ab2255846174095c0a","slug":"travel-operators-to-promote-india-nepal-tourism-a-plan-may-be-in-the-offing-kanpur-news-c-362-1-ka11001-159575-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भारत-नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देंगे ट्रैवल संचालक, आ सकती योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भारत-नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देंगे ट्रैवल संचालक, आ सकती योजना
विज्ञापन
कानपुर। भारत और नेपाल के बीच पर्यटन को ट्रैवल संचालक बढ़ावा देंगे। इसके लिए नेपाल ने भारत देश के 20 ट्रैवल संचालकों को नेपाल के पर्यटन स्थल घूमने का निमंत्रण दिया है। इनमें तीन ट्रैवल संचालक शहर के हैं। यह वर्तमान में नेपाल में हैं।
भारत-नेपाल के बीच पर्यटन को लेकर जल्द कोई योजना भी आ सकती है। इसी के तहत भारत के विभिन्न राज्यों से ट्रैवल एजेंसी संचालकों को नेपाल बुलाया गया है। इनका 25 से 28 अक्तूबर तक का टूर रखा गया है। यह पर्यटन स्थलों की सुंदरता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को करीब से देख रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे में ट्रैवल एजेंसी संचालक किदवईनगर से पुनीत चावला, बंटी सप्रा और परम अरोड़ा हैं। इन्होंने बताया कि नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों सुनाैली, नवल परासी, नवलपुर, अमलतारी, साैराहा जगतपुर, मेघाैली, शक्तिकोर, देवघाट, चितवन आदि का भ्रमण किया जा रहा है।
पुनीत चावला ने बताया कि नेपाल के पर्वतों, धार्मिक स्थलों और एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। इस यात्रा के बाद अब कानपुर सहित देश के अन्य हिस्सों से नेपाल के लिए नए और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन कारोबार को नई गति मिलेगी।