{"_id":"636a040850ee8f5bea3c761b","slug":"trauma-center-of-banda-district-hospital-is-full-of-chaos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: ट्रामा सेंटर में अव्यवस्थाओं का अंबार, मरीज के बेड के नीचे घूमता रहा कुत्ता, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: ट्रामा सेंटर में अव्यवस्थाओं का अंबार, मरीज के बेड के नीचे घूमता रहा कुत्ता, जांच के निर्देश
Tue, 08 Nov 2022 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:56 PM IST
सार
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही है। यहां मरीज के बेड के नीचे गंदगी पर मुंह मारता आवारा कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। मरीजों और तीमारदारों के लिए खतरा बना रहता है। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमएस ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में बेड के नीचे गंदगी पर मुंह मारता आवारा कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में बेंचनुमा बेड पर बुखार से ग्रसित 10 वर्षीय बालक भर्ती था। बोतल लगी थी। बेंच के नीचे गंदगी फैली थी। उसमें एक आवारा कुत्ता मुंह मार रहा था। यह नजारा शनिवार की रात जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नजर आया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में भी इसका वीडियो वायरल होता रहा।
मटौंध कस्बा निवासी 10 वर्षीय बालक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। पलंग खाली न होने पर उसे बेंचदार बेड पर लिटा दिया गया। इसके नीचे गंदगी की भरमार थी। डस्टबिन भी कचरे से पटी थी। आवारा कुत्ता इसके नीचे घुसकर गंदगी पर मुंह मारता रहा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी और तीमारदार किसी ने भी उसे भगाने की जरूरत नहीं समझी, जबकि ऐसे में मरीज पर संक्रमण का खतरा मंडरा सकता था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर सीएमएस ने संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएमएस डॉ.एसएन मिश्र का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कुत्ते अस्पताल के अंदर आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।