फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transport service affected by fog and cold in Kanpur, trains arriving late and many flights cancelled

Kanpur: कोहरे और ठंड से परिवहन सेवा प्रभावित, घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें, कईं फ्लाइटें भी रहीं निरस्त

Tue, 03 Jan 2023 12:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 12:21 PM IST
सार

कोहरे और ठंड की वजह से परिवहन सेवा प्रभावित हो रही है। चकेरी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की मुंबई और दिल्ली की फ्लाइटें आईं-गईं, लेकिन इंडिगो की दोनों फ्लाइटें निरस्त रहीं। वहीं, 32 ट्रेनें देरी से पहुंचीं और 22 बसों के भी फेरे कम हुए हैं।

विज्ञापन
Transport service affected by fog and cold in Kanpur, trains arriving late and many flights cancelled
एयरपोर्ट पर खड़ी इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कोहरे और ठंड का असर सोमवार को भी परिवहन सेवा पर पड़ा। दृश्यता कम होने से इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट आ-जा नहीं सकी। स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट समय से कुछ विलंब से आकर गई। इंडिगो की फ्लाइटें निरस्त होने की सूचना देरी से एसएमएस के जरिए देने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। दिल्ली, हावड़ा, मुंबई रूटों से आने और जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस सहित 32 ट्रेनें पांच से छह घंटे तक लेट पहुंचीं।

विज्ञापन

घंटों देरी से पहुंचीं यह ट्रेनें
श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, वंदेभारत एक्सप्रेस एक घंटे, गोमती दो घंटे, सियालदह राजधानी दो घंटे, पटना राजधानी तीन घंटे,12393 संपर्क क्रंति तीन घंटे, मगध एक्सप्रेस पांच घंटे, एनई चार घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस दो घंटे, दरभंगा एक्सप्रेस तीन घंटे, बाड़मेर एक्सप्रेस चार घंटे सहित 32 ट्रेनें लेट आकर गईं। इसकी वजह से इंक्वायरी से लेकर टिकट वापसी काउंटर पर भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

सर्दी में यात्रियों के न पहुंचने पर 22 बसें रद्द
कानपुर। ठंड की वजह से झकरकटी बस अड्डे पर सुबह के वक्त यात्री लोड नहीं है। इससे सुबह 10 बजे तक बसें नहीं जा पा रही हैं। सोमवार को भी 22 बसें यात्रियों के न होने से रद्द करनी पड़ी। दोपहर 12 से दो बजे के बीच पूर्वांचल रूट के कम यात्रियों के होने से सात बसें निरस्त रहीं। 12 बसों से यात्री रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed