फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transport Minister Dayashankar Singh first cut challans of trucks, now busy canceling challans of loved ones

बैकफुट पर परिवहन मंत्री: दयाशंकर सिंह ने पहले की कार्रवाई, अब अपनों का चालान निरस्त करने में जुटे

Sun, 17 Apr 2022 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 11:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को स्वयं खड़े होकर ओवरलोडिंग ट्रकों के चालान कटवाए। अब अफसरों को फोन कर चालान निरस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Transport Minister Dayashankar Singh first cut challans of trucks, now busy canceling challans of loved ones
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर-सजेती मार्ग पर अलिया टोल प्लाजा के पास खड़े जिन 16 ओवरलोडेड ट्रकों के चालान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कर दिए थे, उन्हें वापस कराने की कवायद शुरू हो गई है। एक-एक ट्रक पर 65 से 70 हजार रुपये के चालान हुए हैं।

विज्ञापन

दरअसल मंत्री ने महोबा से लौटते समय कानपुर नगर में सड़क किनारे ढाबे के पास खड़े ओवरलोडेड वाहनों को देखकर आरटीओ प्रवर्तन दल के अफसरों को फटकार लगाई थी। इसके बाद उनके चालान करा दिए थे। इसमें 16 ट्रक जेएमडी ट्रांसपोर्ट के थे। इसके मालिक प्रीतम सिंह ने हमीरपुर रोड पर मंत्री का स्वागत किया था। चालान करने वालों में एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह, सुनीलदत्त आदि अफसर शामिल थे।
विज्ञापन

अब यह मामला प्रकाश में आने के बाद चालान को वापस कराने की कवायद शुरू की गई है। सभी ट्रकों पर करीब साढ़े 11 लाख रुपये के चालान हुए हैं। गाड़ियां पास कराने वाले और आरटीओ में संपर्क रखने वाले दलालों के माध्यम से अफसरों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं। कई नेताओं ने भी इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है और अफसरों को फोन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के बड़े अफसर भी इस मामले में अलर्ट हो गए हैं कि मामला मंत्री जी के स्वागत करने वालों का चालान करने से है। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त ने बताया कि चालान ऑनलाइन हुए हैं। मंत्री जी की मौजूदगी में ओवरलोडेड ट्रकों के चालान प्रवर्तन टीम ने किए हैं। अब जुर्माना या आरटीओ ऑफिस में भरना होगा या फिर कोर्ट के माध्यम से जुर्माना जमा होगा। वापस होने का सवाल नहीं उठता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed