फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   transgender took out the Kalash Yatra in Kannauj

मंगला मुखी महासम्मेलन: किन्नरों ने निकाली कलश यात्रा, किया चाक पूजन

Wed, 05 Feb 2020 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
transgender took out the Kalash Yatra in Kannauj
सिर पर कलश लिए लकी व स्वीटी किन्नर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में चल रहे मंगला मुखी महासम्मेलन में बुधवार को चाक पूजन किया गया। विजयनाथ मंदिर में घंटा चढ़ाया गया। सुख व समृद्धि की कामना के साथ बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते हुए कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


पूरे साल घर-घर जाकर दूसरों के लिए दुआएं मांगने वाले किन्नर इन दिनों अपनी खुशियों में व्यस्त हैं। महासम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से कि न्नर पहुंचे हैं। किन्नरों ने गुरु आगरा की सीता को माला पहनाई।
विज्ञापन

नगर के श्रीसंत गेस्ट हाउस से बैंडबाजों की धुन व ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए कलश यात्रा निकाली। सिर पर पूजा सामग्री की डलिया रखे सुधा गुरु मुख्य मार्ग होते हुए पीपल चौराहा स्थित विजयनाथ मंदिर पहुंचीं।

मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। चौराहे पर दरी बिछाकर चाक का पूजन किया। चाक लेकर आए श्रवण कुमार व उनकी पत्नी शशी को भेंट दी गई। सोनी किन्नर सिर पर घंटा रखकर मंदिर पहुंचीं।
 

कानपुर की पूर्व पार्षद काजल किरन ने घंटे की पूजा-अर्चना कर आचार्य पं. रामकिशोर मिश्रा को सौंप दिया। इसके बाद लकी व स्वीटी किन्नर सिर पर कलश रख मंदिर से गेस्ट हाउस पहुंचीं। कलश यात्रा में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए गए थे। 

खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं किन्नर
किन्नर समाज की प्रमुख आगरा र्से आइं गुरु सीता ने बताया कि किन्नर इन आयोजनों के जरिए यजमानों की खुशहाली, सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि चाक पूजन बुजुर्गों की परंपरा है। चाक पूजन से वह सभी के मंगल की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed