फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transfer in UP, Many officers including zonal in-charges of Kanpur Municipal Corporation transferred, work is affected

Transfer in UP: नगर निगम के जोनल प्रभारियों सहित कई अफसरों का तबादला, कामकाज हो रहा प्रभावित

Sat, 02 Jul 2022 10:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Jul 2022 10:50 PM IST
सार

शनिवार को स्थानीय निदेशालय ने नगर निगम के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। इसमें कानपुर नगर निगम के तीन जोनल प्रभारियों और एक जोन के अधिशासी अभियंता का तबादला कर दिया गया। साथ ही, कई अन्य अफसरों का स्थानांतरण भी हुआ। 

विज्ञापन
Transfer in UP, Many officers including zonal in-charges of Kanpur Municipal Corporation transferred, work is affected
नगर निगम कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने कानपुर नगर निगम के तीन जोनल प्रभारियों, एक जोनल अधिशासी अभियंता सहित 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सभी को जल्द से जल्द नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं। इनमें से कुछ यहां से कार्यमुक्त होने के लिए प्रयास करते रहे, जबकि अन्य तबादला रुकवाने की जुगत करते रहे। इसके चलते कामकाज प्रभावित रहा। इनके एवज में विभिन्न जिलों से यहां 9 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। एक दिन पहले नगर निगम के 168 कर्मचारियों को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया गया था।

विज्ञापन

स्थानीय निकाय निदेशालय की तरफ से जारी तबादला आदेश के अनुसार जोन-5 के प्रभारी होने के साथ ही विज्ञापन, क्रीड़ा विभाग का काम देख रहे सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह को अयोध्या नगर निगम भेजा गया है। इसी तरह जोन-2 के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्रा का तबादला नगर पालिका परिषद बहराइच, जोन-4 की प्रभारी के साथ ही कार्मिक विभाग का काम देख रहीं पूजा त्रिपाठी का तबादला बरेली नगर निगम, पीआरओ का काम देख रहे कर अधीक्षक नीरज पटेल को फिरोजाबाद नगर निगम भेजा गया है। 

विज्ञापन

वहीं, जोन-3 के अधिशासी अभियंता पुनीत ओझा का तबादला लखनऊ नगर निगम किया गया है। इसी तरह कर अधीक्षक राम अचल को लखनऊ नगर निगम, कर निरीक्षक (आरआई) शिप्रा श्रीवास्तव को गोरखपुर नगर निगम, आरआई रुचि यादव को लखनऊ नगर निगम, आरआई राज किशोर कमल को अलीगढ़ नगर निगम, जेई अरुण कुमार शर्मा को बांदा नगर पालिका, जेई शिल्पी सिंह को लखनऊ नगर निगम, जलकल की जेई पूनम गुप्ता को इसी विभाग में महाराजगंज पालिका, जेई रविकांत सिंह को मथुरा नगर निगम स्थानांतरित किया गया है।

ये आए यहां
सहायक नगर आयुक्त मयंक यादव को प्रयागराज नगर निगम से कानपुर नगर निगम भेजा गया है। इसी तरह बनारस नगर निगम से संयुक्त नगर आयुक्त जगदीश यादव, उन्नाव नगर पालिका से आरआई साक्षी शुक्ला, गाजियाबाद नगर निगम की आरआई पूजा सिंह, अलीगढ़ से कर अधीक्षक राजेश कुमार, लखनऊ से कर अधीक्षक राम संजीवन, फिरोजाबाद से कर अधीक्षक पुष्पा राठौर, आगरा से जेई संदीप सोनकर को स्थानीय नगर निगम और उन्नाव जलकल विभाग के जेई विवेक वर्मा को यहां जलकल में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed