{"_id":"5df24fc48ebc3e87fb458d5b","slug":"trains-on-delhi-howrah-route-will-be-affected-on-january-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें 12 जनवरी को होंगी प्रभावित, कर रहे हैं सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें 12 जनवरी को होंगी प्रभावित, कर रहे हैं सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर
Thu, 12 Dec 2019 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में मेगा ब्लॉक के चलते दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों का संचालन 12 जनवरी को प्रभावित रहेगा। गोविंदपुरी स्टेशन के यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के लिए छह घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कानपुर से न तो कोई ट्रेन दिल्ली की तरफ जाएगी और न ही उधर से आ सकेगी।
गोविंदपुरी से भीमसेन तक डबल लाइन
गोविंदपुरी स्टेशन से भीमसेन तक (झांसी, मुंबई रूट) अभीसिंगल लाइन है। नॉन इंटरलॉकिंग काम के साथ ही इस रूट पर डबल लाइन बिछाई जा रही है। इसका बड़ा फायदा झांसी और मुंबई जाने वाली ट्रेनों को मिलेगा। अभी सिंगल लाइन पर क्रॉसिंग है।

इससे गोविंदपुरी स्टेशन जाने के लिए दिल्ली और झांसी रूट की ट्रेनों का यह केंद्र बिंदु है। यहां दिल्ली की ट्रेनों को लाइन पर सिग्नल देने के लिए झांसी रूट की ट्रेनों को रोकना पड़ता है। यहां ट्रेनों के रुकने से कई बार यात्रियों संग चोरी-लूट की घटनाएं होती हैं।
गोविंदपुरी स्टेशन पर दो अतिरिक्त लूपलाइन भी बनाई जा रही हैं। इससे स्टेशन के प्लेटफार्म भरे होने के बावजूद ट्रेनों को लूपलाइन में खड़ा कराया जा सकेगा। आउटर पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। गोविंदपुरी में एक नया प्लेटफार्म भी बनेगा।
झांसी, फतेहपुर, इटावा की ट्रेनें गोविंदपुरी से
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर दो नई लूप लाइनें बनने के बाद इटावा, फतेहपुर और झांसी की ट्रेनें कानपुर सेंट्रल के बजाए गोविंदपुरी से चलेंगी। ट्रेनों के कोचों में पानी भरने के लिए भी गोविंदपुरी में कोच वॉटरिंग सिस्टम को मंजूरी मिल चुकी है। इससे ट्रेनों को पानी के लिए सेंट्रल नहीं जाना होगा।