फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train timings to change at Central; Gorakhdham to be delayed by five minutes

Kanpur News: सेंट्रल पर बदलेगा ट्रेनों का समय, गोरखधाम पांच मिनट देरी से

Mon, 26 Oct 2026 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Train timings to change at Central; Gorakhdham to be delayed by five minutes
कानपुर। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी 28 अक्तूबर से अलग-अलग तारीखों में लागू होगी। गोरखधाम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनानी होगी। यह जानकारी रेलवे शासन की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या 22438 हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:25 बजे के बजाय 4:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का प्रस्थान समय भी सुबह 3:30 बजे से बदलकर 4:15 बजे कर दिया गया है। वहीं, प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 6:20 बजे से बदलकर 7:55 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

गोरखधाम और प्रयागराज एक्सप्रेस के समय में बदलाव
गाड़ी संख्या 12556 भटिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 2:55 बजे के बजाय 3:00 बजे पहुंचेगी। इसका प्रस्थान समय भी 3:05 बजे से बदलकर 3:10 बजे कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस भी 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:50 बजे के बजाय 3:55 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 4:00 बजे रवाना होगी जबकि पहले इसका प्रस्थान समय 3:55 बजे था। गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:15 बजे के बजाय 3:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यहां से 3:25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 5:30 बजे के बजाय 5:35 बजे पहुंचेगी। इसका प्रस्थान समय सुबह 5:35 बजे से बढ़ाकर 5:40 बजे कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस का कानपुर सेंट्रल पर आगमन और प्रस्थान समय फिलहाल 2:25 बजे से 2:30 बजे तक पूर्ववत रखा गया है। हालांकि, 23 दिसंबर से लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर इसका आगमन समय सुबह 4:05 बजे के बजाय 4:10 बजे होगा। ऐशबाग के बाद के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed