फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train drivers and vendors caught fighting in train

चाय के पैसे मांगने पर चलती ट्रेन में भिड़े चालक और वेंडर, रोककर मामला दर्ज कराना पड़ा

Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
train drivers and vendors caught fighting in train
train - फोटो : amar ujala

इटावा में नई दिल्ली से कानपुर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ब्रेकवान में बैठे दो चालकों और वेंडरों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। वेंडरों के बयान दर्ज करने के लिए  ट्रेन को 12 मिनट के लिए इटावा स्टेशन पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने वेंडरों के बयान दर्ज कर डीआरएम कार्यालय भेजा है। चालकों के बयान भदान स्टेशन प्रशासन दर्ज करेगा। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रेलवे में ट्रेन चालक (लोको पायलट) के पद पर तैनात मुकेश कुमार और सह चालक दीपक टूंडला स्टेशन से रेलवे का कुछ सामान लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन


उनको शिकोहाबाद के भदान रेलवे स्टेशन पर उतरना था। दोनों चालक ब्रेकवान में सवार थे। फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के बीच वेंडर अवधेश गौड़ व रामाधार सिंह और दोनों चालकों में मारपीट हो गई। चालकों ने टूंडला में कंट्रोलर को फोन पर विवाद की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदान स्टेशन पर उतर गए। इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच 12: 29 बजे पर ट्रेन को रोका गया। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। वेंडरों का आरोप है कि चालकों ने चाय के पैसे मांगने पर मारपीट की। चालकों ने आरोप लगाया है कि वेंडर सीट पर बैठ रहे थे, रोकने पर मारपीट शुरू कर दी।


वेंडरों के बयान इटावा स्टेशन पर दर्ज कर लिए गए हैं। चालकों के बयान भदान स्टेशन प्रशासन दर्ज करेगा। स्टेशन अधीक्षक मीणा ने बताया कि वेंडरों के बयान डीआरएम कार्यालय भेजेंगे। 12: 41 मिनट पर ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed