फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train accident in kanpur

...और इस तरह से एक-एक कर के डिरेल हुए 14 डिब्बे

Sun, 20 Nov 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
train accident in kanpur
यात्री की शिकायत सुनकर तत्काल बोगी की मरम्मत होती तो दुर्घटना को रोका जा सकता था - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पास पुखरायां में हुए इस भीषण रेल हादसे की प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि पटरी की गड़बड़ी नहीं बल्कि एस-1 बोगी में मैकेनिकल फॉल्ट था। जिसके कारण एक-एक करके कुल 14 डिब्बे डिरेल हो गए। रेलवे का संरक्षा विभाग ट्रेनों की बोगियों की मरम्मत को लेकर एक्टिव रहता तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना न होती। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने मेंबर रोलिंग स्टॉक को हादसे के लिए जिम्मेदार बोगी के तकनीकी कारणों की वहीं मेंबर इंजीनियरिंग को पटरियों की हालत की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट तलब की है। सबसे पहले एस-1 बोगी पटरी से उतरी। इस बोगी में सफर कर रहे एक यात्री को काफी समय से तेज झटका लगता महसूस हो रहा था। उसने झांसी स्टेशन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन इस शिकायत पर किसी रेलवे अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रेन हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर दी है। 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं इस मामले पर केवल उत्तर प्रदेश सरकार ही नहीं, मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार अपनी नजरें गड़ाये हुए है। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसका बचना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed