फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   trailer crushed a child in fatehpur

फतेहपुर: ताऊ के पीछे दौड़े मासूम को ट्रेलर ने कुचला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 13 Nov 2019 03:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
trailer crushed a child in fatehpur
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में बुधवार को टेंपो रुकवा कर पानी लेने जा रहे ताऊ के पीछे अचानक दौड़ पड़े मासूम को ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह घटना थरियांव थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास की है। शहीद अहमद अपने और अपने छोटे भाई शानू अहमद के परिवार के साथ शानू की ससुराल खुद की टेंपो से अल्लीपुर जा रहे थे। अल्लीपुर में शादी समारोह था।
विज्ञापन

थरियांव पूर्वी बाईपास पर पानी पीने के लिए शहीद ने टेंपो रोकी। पानी लेने शहीद दूकान पर गया तो पीछे से अल्फैज (4) पुत्र शानू अहमद सड़क पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया।

थाने के सामने हाईवे पर ही गाड़ी छोड़कर चालक मौके से भाग गया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां शाबरीन बेगम व बड़ा भाई जैन (6) और पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पिता शानू अहमद सैनी में ही बक्से की दुकान में कारीगर है। घटना की जानकारी मिलते ही थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed