{"_id":"67f0c1c16d55a200c50e6891","slug":"traffic-will-be-changed-on-ramnavami-day-will-be-applicable-from-6-am-on-sunday-till-the-end-of-the-program-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Ramnavami: रामनवमी के दिन बदला रहेगा यातायात, रविवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Ramnavami: रामनवमी के दिन बदला रहेगा यातायात, रविवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा लागू
Sat, 05 Apr 2025 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:10 AM IST
सार
Kanpur News: रामनवमी के दिन शोभायात्रा को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है, जो रविवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
kanpur traffic
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चैत्र रामनवमी के अवसर पर रविवार को रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। रविवार सुबह चार बजे से यात्रा के समापन तक डायवर्जन लागू रहेगा। विजयनगर चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए मसवानपुर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन विजय नगर चौराहा, फजलगंज चौराहा, जरीब चौकी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
इन रास्तों से गुजर सकेंगे वाहन
- शारदानगर क्रॉसिंग से छपेड़ा पुलिया चौराहा होते हुए नमक फैक्टरी चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन शारदा नगर से गुरुदेव चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मसवानपुर चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए विजय नगर चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन दलहन क्रॉसिंग की ओर होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- सिलिंडर चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन केडीएमए स्कूल के सामने से होकर शनेश्वर मंदिर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां खड़े होंगे वाहन
- नमक फैक्टरी चौराहे से एकता स्वीट हाउस की ओर जाने वाली सड़क के दाएं तरफ।
- न्यू द्विवेदी स्वीट हाउस के सामने सड़क के दूसरी तरफ खाली जगह पर।
- रामलला आरोग्य धाम नव निर्माण खाली जगह में प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग।