फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   traffic jam at rania highway

रनियां हाइवे 18 घंटे जाम

Mon, 01 Dec 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 01 Dec 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
traffic jam at rania highway
रनियां में शनिवार की दोपहर धंसा सर्विस लेन पुलिस के लिए मुसीबत
विज्ञापन
बन गया। 18 घंटे तक इस जाम में हल्के और भारी वाहन फंसे रहे।
रविवार को दोपहर बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। एनएचएआई के सहायक प्रबंधक ने धंसे सर्विस मार्ग की मरम्मत कराए जाने के साथ आरटीओ क्रॉस चेकिंग के चलते भीड़ बढ़ने की बात कही।
बताते चलें कि शनिवार की दोपहर करीब 2 किशरवल रोड चौराहे पर हाइवे का सर्विस लेन वाहनों के गुजरने से अचानक धंस गया। सर्विस लेन धंस जाने से ट्रक फंस गए। देखते ही देखते लेन पर जाम लग गया।
रनियां पुलिस को भरोसा था कि कुछ देर बाद जाम खुल जाएगा। इसके चलते स्थानीय पुलिस ने तत्काल लगे जाम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जाम ने विकराल रूप ले लिया और सारी रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
आधी रात बाद सक्रिय हुई रनियां पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब 18 घंटे लग गए। इस जाम में रविवार की सुबह भी सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed