फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   traffic

नोइंट्री में भी फर्राटा भर रहे भारी वाहन

Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
traffic
नगर के मुख्य मार्ग से गुजरता ट्रक व ट्रैक्टर। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नोइंट्री का असर नहीं दिख रहा है। नोइंट्री के बाद भी भारी वाहनों की धड़ल्ले से आवाजाही जारी है। इससे मुख्य मार्गों पर तकरीबन रोजाना दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। एक बार जाम लगने पर कई घंटे यातायात अवरुद्ध रहता है।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नोइंट्री घोषित किया है। नोइंट्री के दौरान ट्रक, लोडर जैसे बड़े वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। नियम का पालन कराने के लिए नगर के तिराहों और चौराहों पर रोजाना पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बावजूद बड़े वाहनों को निकलते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

सौरिख तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, डाकघर तिराहा, हीरालाल कालेज चौराहे, जामा मस्जिद, पीपल चौराहा, सब्जी मंडी व विशुनगढ़ तिराहे के सामने से बड़े वाहनों के गुजरने से अक्सर जाम लग जाता है। इसके चलते राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोइंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोइंट्री के दौरान प्रतिबंधित वाहनों के गुजरने पर तिराहे और चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जिम्मेदारी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिवकुमार थापा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed