{"_id":"6ad510deb6c457d2fc0db999","slug":"traders-chased-and-caught-a-young-man-who-was-running-away-after-kidnapping-an-innocent-child-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150797-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मासूम को अगवा कर भाग रहे युवक को व्यापारियों ने दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मासूम को अगवा कर भाग रहे युवक को व्यापारियों ने दौड़ाकर पकड़ा
Mon, 19 Oct 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। नगर की मंडी समिति स्थित परचून की दुकान से दुकानदार की तीन साल की मासूम बेटी को अगवा कर भाग रहे युवक को व्यापारियों ने पकड़ लिया। सूचना पर आई पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई है।
गजनेर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी तन्नो पत्नी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने पति के साथ मंडी समिति मूसानगर में बाजार के दिन परचून की दुकान संचालित करती हैं। रविवार रात आठ बजे पति दुकान का सामान लेने के लिए बाजार गए थे। तभी एक युवक उनकी दुकान पर आया और माचिस की मांग की। वह माचिस लाने के लिए दुकान के अंदर गई तभी युवक दुकान के बाहर खेल रही उसकी बेटी आर्या (03) को अपनी गोद में उठाकर भागने लगा।
बेटी को ले जाता देख उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों ने पीछा करके दुकान से 100 मीटर दूरी से युवक को पकड़ लिया। दुकानदार ने युवक पर बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)