फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders burn effigy of Pakistan in protest against terrorist attack in Kashmir

कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Mon, 11 Oct 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traders burn effigy of Pakistan in protest against terrorist attack in Kashmir
शिवली में पाकिस्तान का पुतला फूंकते व्यापारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली। कश्मीर में बीते कुछ दिनों में हिंदुओं की हुई हत्याओं से जिले के लोगों में भी नाराजगी है। आतंकी साजिश को लेकर रविवार को शिवली में व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फुंक कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कश्मीर के अमन चैन में खलल से कस्बा शिवली में व्यापारियों में रोष है। रविवार को व्यापार मंडल कार्यालय में एकत्र हुए व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय की। यहां व्यापारियों ने कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्याओं पर रोष जताया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर आतंकवादी कश्मीर में हिंदुओं को निशाना बना रहे है। पाकिस्तान व आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत बताई। कहा कि कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सरकार को कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फुंका और नारेबाजी की। यहां मोनू चंदेल, विवेक द्विवेदी, राजू दुबे, हिमांशु शर्मा, नीरज मिश्रा, मनीष सैनी, नीलेश अग्निहोत्री, सोनू यादव, विष्णु गुप्ता, टीटू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed