फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tractor-trolley overturned on highway due to collision with dumper, jam remained for an hour

Kanpur News: डंपर की टक्कर से हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर- ट्राली, एक घंटे रहा जाम

Thu, 13 Jun 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned on highway due to collision with dumper, jam remained for an hour
पुखरायां। बाईपास पर जरैलापुर मोड़ के पास कानपुर-झांसी हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर में तेज रफ्तर डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर- ट्राली समेत हाईवे पर पलट गया। इससे हाईवे पर एक घंटे जाम लगा रहा। कर्मचारियों ने क्रेन से ट्रैक्टर को हटाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदीपुरवा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर में पुखरायां बाईपास के पास जरैलापुर मोड़ पर ट्रैक्टर - ट्राली खड़ी कर एक किसान का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कानपुर की ओर जा रहे डंपर ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर -ट्राली हाईवे पर पलट गई। किसी तरह उसने ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाई। इधर ट्रैक्टर व ट्राली के हाईवे पर पलट जाने से आवागमन बाधित हो गया। भोगनीपुर काेतवाली के अपराध निरीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed