फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tractor trolley full of bricks overturned, the laborer died, the driver ran away leaving the tractor

Kanpur Dehat: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, दबकर मजदूर की मौत, चालक की तलाश जारी

Mon, 10 Apr 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 01:32 AM IST
सार

चालक ने ईंट उतरवाने के लिए चार मजदूरों को बुलाया था। सभी को चालक ट्राॅली पर बैठाकर बुधौली गांव जा रहा था। मुगल रोड पर ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राॅली के नीचे दबकर शिव सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
tractor trolley full of bricks overturned, the laborer died, the driver ran away leaving the tractor
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर शनिवार देर रात को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राॅली पर बैठे मजदूर की नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे में तीन मजदूर बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है। सरदारपुर गांव निवासी शिव सिंह (32) मजदूरी करता था। रविवार देर रात मुगल रोड के किनारे स्थित एक भट्टे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्राॅली का चालक बुधौली गांव जा रहा था।
विज्ञापन

चालक ने ईंट उतरवाने के लिए शिव सिंह समेत चार मजदूरों को बुलाया था। सभी को चालक ट्राॅली पर बैठाकर बुधौली गांव जा रहा था। मुगल रोड पर ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राॅली के नीचे दबकर शिव सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य तीन मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सभी मजदूर और चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को क्रेन की मदद से सीधा कराया। इस दौरान सड़क पर ईंटें फैली होने से यातायात बाधित रहा।

थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया हादसे में मजदूर की जान गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed