फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tractor trolley collided with gate of temple on roadside painful death of driver and helper

कानपुर: सड़क किनारे मंदिर के गटे से टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक और हेल्पर की मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:03 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 12:03 AM IST
सार

सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस भी ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटी रही। साढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी कानपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Tractor trolley collided with gate of temple on roadside painful death of driver and helper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। भूसा लदी ट्रॉली सड़क किनारे बने मंदिर के गेट से टकरा गयी, जिससे ट्रैक्टर के ऊपर भरभरा कर गेट की बीम का मलबा आ गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक और हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गयी। साढ़ पुलिस ने दोनों को शव को मोर्चरी कानपुर भेज दिया है।
विज्ञापन


भीतरगांव इलाके के उमरी गांव में मुख्य मार्ग किनारे मंदिर का द्वार गेट बना हुआ है। खेत से लाही का भूसा लादकर वापस लौट रही एक ट्रैक्टर ट्राली इसी गेट से जा टकराई। जिससे भारी भरकम सीमेंटेट गेट टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरा। जिससे परास गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामबाबू कुरील (38) और हेल्पर छोटका (35) आधे घंटे के ऊपर तक मलबे में दबे रहे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में दबे मजदूरों का निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक रामबाबू कुरील और हेल्पर महेश उर्फ छोटका की सांसे थम गयी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस भी ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटी रही। साढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी कानपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार के लोग मौके पर आ चुके हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed