{"_id":"629867fa34e4e30a0c6ccb52","slug":"tractor-riding-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-hamirpur-police-sent-body-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 02 Jun 2022 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:06 PM IST
सार
कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार युवक उछलकर नीचे गिर गया। इस दौरान युवक किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सतौथा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गौटिया गांव निवासी मोतीलाल गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर हरपालपुर बाजार में बेचने जा रहा था। तभी सतौथा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पर बैठा उसका पुत्र पुष्पेंद्र (28) उछलकर सड़क पर जा गिरा। इससे वो दूसरे अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी रिंकी देवी और दो पुत्र अमन (6) और कुश (3) है। दुर्घटना के बाद उसकी मां नन्हीं देवी और पत्नी रिंकी का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा बलवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन